दिल दहला देने वाली वारदात.. घर में मिली महिला की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश

  

 

दिल दहला देने वाली वारदात.. घर में मिली महिला की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश






                      बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में खून से लथपथ महिला की लाश मिली है। धारदार हथियार से महिला हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के निपानी गांव की यह घटना बताई जा रही है।
               
                                               मामले की जानकारी लगते ही मौके पर एसपी सहित फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतिका का नाम रामबती साहू बताया गया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जाहिर की गई।
             
                           महिला के सिर में गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। बताया गया कि मृतक के पति सहित परिवार के अन्य लोग किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने बाहर गए थे। घर में महिला के ससुर, जेठ और जेठ की बेटी मौजूद थे। मामले में पुलिस अब अज्ञात हत्यारे की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments